फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालघर में हुए संतों के हत्याकांड की हो सीबीआई जांच: महामंडलेश्वर

विज्ञापन
महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। महाराष्ट्र के पालघर में दो संतों समेत तीन लोगों की निर्मम हत्या के मामले में महामंडलेवश्वर हरिहरानंद सरस्वती ने केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कर दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर ने अपने पत्र में मांग की है कि जिस प्रकार महाराष्ट्र पुलिस ने संतों को मारने के लिए भीड़ को सौंप दिया। इससे साफ है कि महाराष्ट्र पुलिस और अपराधी मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को फांसी दी जाए। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर भी हत्या का मुकदमा चलाया जाए।
इतना ही नहीं पत्र में चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द ही सीबीआई जांच कर दोषियों को फांसी न हुई तो हालात सामान्य होने के बाद देश भर से संत महाराष्ट्र के लिए कूच करेंगे। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ही जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन

सीएम के पिता के निधन पर जताया शोक
महामंडलेश्वर हरिहरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर भी शोक जताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें