फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा, ताजनगरी में पाकिस्तानी बिल्डर ने बनाई कॉलोनी, बिक रहे प्लॉट

Thu, 19 Mar 2020 01:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पाकिस्तानी बिल्डर की खरीदी जमीन का बैनामा होगा निरस्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश, तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई
 
विज्ञापन
investigation
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के बिल्डर ने आगरा में बिचपुरी ब्लॉक  के चौहटना गांव में 5846 वर्ग मीटर जमीन खरीद ली। इसका खुलासा होने पर दाखिला खारिज (रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के लिए) के लिए किया गया आवेदन निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रशासन ने बैनामा निरस्त कर जमीन को राज्य सरकार की संपत्ति घोषित करने के आदेश दे दिए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

यह बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट देगी। इसी फर्म के नाम से एटा में भी जमीन खरीदी गई है। आगरा के ही मघटई गांव में कॉलोनी काटे जाने की भी शिकायत आई है।

यह जमीन 13 नवंबर 2019 को पाकिस्तान के कराची शहर में पंजीकृत फर्म अल कौसर बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के नाम से खरीदी गई है। कंपनी 11 महीने पहले ही बनी है। इसमें एटा की सिंधी कॉलोनी निवासी हाजी केसर अली भी पार्टनर है।

24 दिसंबर को आगरा के नायब तहसीलदार की कोर्ट में फर्म के हक में दाखिला खारिज कराने के लिए आवेदन किया गया। इसके लिए जांच की गई तो खुलासा हो गया कि फर्म पाकिस्तान की है। इसका बैनामा राजस्व नियमों के विरुद्ध किया गया है।

ढाई महीने बाद आठ फरवरी को दाखिला खारिज का आवेदन निरस्त कर दिया गया। नायब तहसीलदार ने बैनामा निरस्त कर जमीन को राज्य सरकार की संपत्ति घोषित करने की संस्तुति कर फाइल डीएम के पास भेज दी। डीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

1.09 करोड़ में खरीदी जमीन
यह जमीन भोगीपुरा निवासी अशोक कुमार की थी। उसने हाजी केसर अली को 1.09 करोड़ रुपये में बेची। बैनामे में खरीददार का पता सिंधी कॉलोनी, एटा दर्ज कराया। जमीन की सर्किल रेट से कीमत 1.44 करोड़ थी। यह इससे कम में बेची गई।

दस्तावेज नहीं दिखा पाए खरीददार 
नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि दाखिला खारिज का आवेदन आने पर खरीददार अल केसर से कई बार पूछताछ की। वह अल कौसर कंपनी से संबंधित दस्तावेज नहीं दे पाए। इस पर जांच कराई तो कंपनी का दफ्तर कराची का निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें