फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एयर फोर्स स्टेशन में कहां से आया पाकिस्तान लिखा गुब्बारा? 54 पाकिस्तानियों पर खुफिया विभाग की नजर

Thu, 19 Feb 2026 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खेरिया एयर फोर्स स्टेशन परिसर में 'पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन' लिखा गुब्बारा मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। 12 फरवरी को मिले इस गुब्बारे की बनावट हवाई जहाज जैसी थी और उसमें लगभग 10 मीटर लंबा धागा बंधा था।
विज्ञापन
पाकिस्तान लिखा संदिग्ध गुब्बारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरिया एयरफोर्स स्टेशन परिसर में मिले गुब्बारे के मामले में पुलिस और खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गुब्बारा कहां से और कब उड़ाया गया था। साथ ही, आगरा में रह रहे करीब 54 पाकिस्तानियों की गतिविधियों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


एयरफोर्स स्टेशन परिसर में 12 फरवरी को ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन’ लिखा एक गुब्बारा मिला था। इसकी बनावट हवाई जहाज जैसी थी और इसमें लगभग 10 मीटर लंबा धागा भी बंधा था। इस संबंध में थाना शाहगंज में प्राथमिकी दर्ज है। आशंका है कि यह गुब्बारा एयरफोर्स एरिया के आसपास के किसी इलाके से उड़ाया गया हो, लेकिन इसके पीछे का मकसद अब तक स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने अर्जुन नगर, नरीपुरा, मलपुरा, वायु विहार सहित दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में 2000 से अधिक घरों की स्क्रीनिंग की तैयारी की है। इनमें रहने वालों का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्थायी वीजा पर हैं 43 लोग
उधर, आगरा में कुल 54 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। इनमें से 43 लोग स्थायी वीजा पर ठहरे हुए हैं। आठ अन्य लोगों ने स्थायी वीजा के लिए आवेदन किया है, जिनकी स्वीकृति नहीं मिली है। तीन पाकिस्तानी नागरिक दुबई के रास्ते आगरा आए हैं और दयालबाग में एक सत्संग में भाग लेने के लिए यहां रुके हुए हैं। उनके पास टूरिस्ट वीजा है। प्रतिबंधित क्षेत्र में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा गुब्बारा मिलने के बाद इनकी निगरानी बढ़ा दी गई है।

दिशा का पता लगाने का प्रयास
पुलिस का मानना है कि गुब्बारे में हीलियम गैस भरी होगी। गुब्बारा कई किलोमीटर दूर से भी आ सकता है। जिस दिशा से हवा चल रही होगी, उसी दिशा से गुब्बारा आने की संभावना है। उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें