फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पाकिस्तान देश के लिए खतरा, टुकड़ों में बांटना जरूरी

विज्ञापन
गोष्ठी में बोलते वक्ता
विज्ञापन
आगरा। आगरा क्लब में रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच आगरा चैप्टर ने नो मोर पाकिस्तान विषय पर संगोष्ठी की। इसमें पाकिस्तान की आर्थिक और राजनीतिक उथल पुथल से उत्पन्न बेरोजगारी और भुखमरी के कारण विखंडन संभावित होने पर चर्चा का हआ। गोष्ठी में वक्ताओं ने पाकिस्तान को देश के लिए खतरा बताते हुए कहा कि उसका टुकड़े होने चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संचालन समिति के सदस्य गोलोक बिहारी ने कहा कि पाकिस्तान ने चार बार सैन्य शासन और तीन बार संविधान के निलंबन को सहन किया है। यह अकेला देश है जिसको सरकार कम सेना ज्यादा चलाती हैं। ब्रिगेडियर मनोज कुमार ने कहा कि पाकिस्तान में अलगाववादी आंदोलनों का उदय हो चुका है। बलूच अपनी ही जमीन पर अल्पसंख्यक बनकर रह गए हैं। राष्ट्रीय मंत्री प्रोफेसर रजनीश त्यागी ने बताया भारी मुद्रास्फीति, भोजन और दवाओं की कमी, बेरोजगारी, और सरकार में बढ़ते अविश्वास हालिया बड़े पैमाने पर पाकिस्तान विरोधी विरोध प्रदर्शनों के प्रमुख कारक हैं। पाकिस्तान के पांच हिस्से हो सकते हैं। कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ़ विक्रमादित्य सिंह, पॉलिटिकल एनालिस्ट गौरी शंकर सिकरवार, कर्नल जीएम खान, प्रोफेसर (डॉ.) राजीव उपाध्याय, डॉ़ पंचशील शर्मा, अतुल सरीन, शैलेंद्र माधव, मृगांग त्यागी, डॉ़ डीएस तोमर, रीतेश शर्मा, डॉ़ दिवाकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें