फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलियाई धावक पैट फार्मर का सीकरी में स्वागत

Thu, 10 Mar 2016 01:36 AM IST
pait farmer
विज्ञापन
आस्ट्रेलियाई धावक पैट फार्मर का सीकरी में स्वागत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारत-आस्ट्रेलिया के मधुर संबंधों एवं कैंसर-मधुमेह पीड़ितों की मदद के लिए आयोजित स्प्रिट इंडिया दौड़ के तहत 26 जनवरी को कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा पर निकले अंतरराष्ट्रीय धावक पैट फार्मर का बुधवार को सीकरी में जोरदार स्वागत किया गया। वे सुबह सवा आठ बजे राजस्थान से उत्तर प्रदेश की सीमा स्थित चौमा शाहपुर पहुंचे। जहां नगर के लोगों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।  
विज्ञापन

स्वागत सम्मान के दौरान आस्ट्रेलिया के धावक पैट फार्मर ने बताया कि वे एशियाई देशों के मधुर संबंधों के लिए 26 जनवरी को कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4400 किमी की यात्रा पर निकले हैं।  कश्मीर में 4-5 मई को पहुंचने की उम्मीद है। वह अब तक 2500 किमी यात्रा तय कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे पांच लाख डालर कैंसर पीड़ितों और बच्चों के पोषण व शिक्षा के लिए दान कर रहे हैं। राज्य की सीमा पर उपजिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने पैट फार्मर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व स्वागत करने वालों में यूपीटी के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश चंद, आरएसओ चंचल मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार, पालिकाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम आदि शामिल रहे। वहीं, गणपति रिसोर्ट पर गुड्डू चाहर टीकरी, मनोज कुमार और हेरिटेज इंस्टीट्यूट आफ होटल एंड टूरिज्म के शिक्षक अरविंद कुमार, राहुल वर्मा, अमन अरोरा आदि ने भी स्वागत किया। स्वागत सम्मान देखकर पैट फार्मर और उनकी पत्नी तानिया फार्म अभिभूत हो गए।
-------
सवा घंटे में 10 किमी दौड़े
धावक पैट फार्मर 129 दिन में 10,000 किमी की दौड़ लगाकर विश्व रिकार्ड बना चुके हैं। सीकरी में उन्होंने राजस्थान सीमा से सीकरी बाईपास मोड़ तक लगभग 10 किमी की दूरी सवा घंटे में तय की।
विज्ञापन

-------
सीकरी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त
सीकरी में पैट फार्मर के रुकने का कार्यक्रम एन वक्त पर निरस्त हो गया। इसके चलते एक सप्ताह से गुलिस्तां टूरिस्ट कांप्लेक्स में चल रही तैयारियां धरी रह गयी। यहां बुधवार सुबह तक उनके ठहरने और सांस्कृतिक कार्यक्रम होना तय था। इसके अलावा स्मारकों के अवलोकन का कार्यक्रम भी था।
--------
नहीं दौडे़ अधिकारी
पैट के स्वागत के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कुछ दूर तक दौड़ेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस दौरान कस्बे के कुछ लोगों सहित पालिकाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें