फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नए साल के जश्न से पहले दर्दनाक हादसा, कैंटर की चपेट में आने से पति की मौत...पत्नी और बेटे की हालत गंभीर

Wed, 01 Jan 2025 08:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

नए साल की सुबह से पहले दर्दनाक हादसे में पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना अलीगंज के गांव कैल्ठा के पास सोमवार की देर शाम एक कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल हो गया। इनमें से व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


जिराऊ थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद निवासी विजय सिंह ने बताया कि हम चार भाई हैं और सभी लोग ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दूसरे नंबर के भाई भूपेंद्र सिंह (35) सोमवार को बहन पिंकी के यहां बरसी के कार्यक्रम में शामिल होने गांव अंगरैया आए थे। सोमवार की देर शाम यह लोग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अलीगंज मार्ग पर कैल्ठा गांव के पास सामने से आ रही कैंटर की चपेट में आने से भूपेंद्र सिंह, भाभी रक्षा देवी और भतीजा देवांश गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने भूपेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रक्षा देवी और देवांश को गंभीर अवस्था में एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। यहां इनका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें