वृंदावन (मथुरा)। मंगलवार को पागल बाबा मंदिर के पट आम भक्तों के लिए खोल दिए गए। करीब आठ माह बाद भक्तों को ठाकुर जी ने दर्शन दिए। मंदिर प्रबंधन ने कोविड-19 के तहत दर्शन का प्रबंध किया।
वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में शामिल पागल बाबा मंदिर के पट मार्च माह में बंद कर दिए गए थे। यहां मरम्मत कार्य होने के कारण अनलॉक डाउन में आम भक्तों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। करीब आठ माह गुजरने के बाद मंगलवार को मंदिर प्रांगण में भक्तों ने प्रवेश किया। हालांकि पहले दिन संख्या बहुत कम रही।