फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में चार गुना बढ़ी ऑक्सीजन की मांग, कीमत में भी डेढ़ गुना तक इजाफा

Mon, 07 Sep 2020 10:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 200-250 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर अब 300-350 में मिल रहा
  • सामान्य दिनों में 40 सिलिंडर की रोज जरूरत थी अब 150 की मांग आ रही
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते आगरा में ऑक्सीजन की मांग चार गुनी हो गई है। ऑक्सीजन सिलिंडर की कीमत भी डेढ़ गुनी बढ़ा दी गई है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी का कहना है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली कंपनियां बमुश्किल दो गुनी ही आपूर्ति कर पा रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकारी और निजी पांच अस्पतालों में संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। औसतन हर अस्पताल में 40 से 45 सिलिंडरों की रोज जरूरत पड़ रही थी। अप्रैल-मई में रोजाना 70 से 80 सिलिंडर की मांग होने लगी, जून में कुछ कमी आई, लेकिन जुलाई में अप्रैल वाली स्थिति बन गई। 


अगस्त में ऑक्सीजन की मांग तीन गुनी हुई तो बीते सप्ताह से कोविड अस्पतालों में रोज 140 से 160 सिलिंडर की मांग आने लगी। कंपनियों ने चार गुने सिलिंडर की आपूर्ति से हाथ खड़े कर दिए हैं। गंभीर मरीजों को देखते हुए अस्पतालों को डेढ़ से दोगुने दाम में खरीद करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य अस्पतालों में भी मांग बढ़ी: देवेश गौतम

ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली यूनिवर्सल गैस कंपनी के मैनेजर देवेश गौतम ने बताया कि सिर्फ यहां ही नहीं पूरे प्रदेश में यही हाल हैं, चार गुनी ऑक्सीजन की मांग हो रही है, दो गुनी तक ही आपूर्ति कर रहे हैं। सामान्य अस्पतालों में भी मांग ज्यादा आ रही है। ऑक्सीजन सिलिंडर की कीमत भी बढ़ गई है।

जरूरत के मुताबिक आपूर्ति नहीं

सिनर्जी अस्पताल के डॉ. रणवीर त्यागी ने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर और तरल ऑक्सीजन की कमी हो गई है। सिलिंडर की डेढ़ से दो गुनी कीमत लेने पर भी जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है।

आपस में सहयोग कर रहे

उपाध्याय हॉस्पिटल के डॉ. राजीव उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद में ऑक्सीजन की मांग कई गुना बढ़ गई है, इस कारण आगरा में भी ऑक्सीजन की कमी है। जरूरत पर एक-दूसरे अस्पताल सहयोग कर रहे हैं। 

आखिर किसकी जिम्मेदारी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि ऑक्सीजन की कीमतों पर नियंत्रण स्वास्थ्य विभाग के अधीन नहीं है। इसके लिए अलग से अथॉरिटी है, जो इसकी निगरानी करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें