फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ओवरटेक कर कार रोकी, लोहे की रॉड से पीटा

Mon, 09 Mar 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रोहता के सुरक्षा विहार कॉलोनी में रहने वाले राजेश चाहर को कार सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर रोका। इसके बाद लोहे की रॉड से हमला किया। शिकायत पर सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों पर पहले भी हत्या जैसे मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

राजेश ने पुलिस को बताया कि 7 मार्च को सुबह करीब 11:30 बजे वह रोहता चौराहे जा रहे थे। इसी दौरान मनीष और विशाल अपनी कार से आए और उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने कार से लोहे की रॉड निकालकर उन पर हमला कर दिया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी पहले से हत्या जैसे गंभीर मामले में नामजद हो चुके हैं। आए दिन धमकी देते रहते हैं, जिससे परिवार भयभीत है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें