फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़कर पेट्रोल पंप में घुसी, पांच लोग घायल, मची अफरातफरी

Thu, 12 May 2022 11:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एमजी रोड पर बुधवार रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर को तोड़ते हुए पेट्रोल पंप में जा घुसी, जिससे अफरातफरी मच गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बुधवार रात को बड़ा हादसा होने से बच गया। नालबंद पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़कर पेट्रोल पंप में जा घुसी। कार की चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि पेट्रोल पंप में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने कार सवार को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रात को करीब 12 बजे एमजी रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार ने पहले एक स्कूटर में टक्कर मारी। इसके बाद डिवाइडर तोड़ते हुए चौराहे पर बने पेट्रोल पंप में जा घुसी। हादसे में पेट्रोल पंप के पास खडे़ चार अन्य लोग भी चपेट में आ गए। ये लोग घायल हो गए। 

हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी बीच कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। जिससे पेट्रोल पंप पर अफरातफरी मच गई। पंप कर्मियों ने अग्निशमन उपकरण से कार में निकल रहे धुएं को बुझाया गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार सवार को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें