फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिव्यांगता को मात देकर बॉबी यादव ने हाइरॉक्स प्रतियोगिता में रचा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। क्षेत्र के गांव नगला अमर सिंह निवासी दिव्यांग एथलीट बॉबी यादव ने आजमगढ़ के रानी की सराय में नौ सितंबर को आयोजित हाइरॉक्स प्रतियोगिता ‘अल्टीमेट फिटनेस इंडिया’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में बॉबी यादव ने राडा राय को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 1.30 क्विंटल वजन उठाने की चुनौती को 20 मिनट में पूरा करना था। बॉबी यादव ने अपनी शारीरिक क्षमता, बेहतरीन स्टैमिना और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करते हुए इस चुनौती को महज आठ मिनट में पूरा कर दिया। उनके इस प्रदर्शन की प्रतियोगिता में मौजूद लोगों ने खूब सराहना की।
विज्ञापन

एमआर यूपी बॉडीबिल्डर संदीप यादव ने बॉबी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। गरीब परिवार से आने वाले बॉबी ने दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें