फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यापारी ने नशे में दौड़ाई कार, डिवाइडर से टकराई, पुलिस ने की यह कार्रवाई

Wed, 20 Nov 2019 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के हरीपर्वत चौराहे पर सोमवार रात को एक दवा व्यवसायी ने नशे में कार दौड़ा दी। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने दवा व्यवसायी को पकड़कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन


खंदारी निवासी माधवेंद्र सिंह तोमर का मेडिकल स्टोर है। वो रात तकरीबन दो बजे संजय प्लेस से एक्सयूवी 500 से देहली गेट की ओर जा रहा था। हरीपर्वत चौराहा पार करते समय उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई। 

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने माधवेंद्र सिंह को बाहर निकाला। हालांकि उसे चोट नहीं लगी। पुलिस ने रास्ते से कार को हटाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि कार की गति अधिक थी। माधवेंद्र सिंह नशे की हालत में था। इसकी पुष्टि मेडिकल में भी हो गई।
विज्ञापन


इस पर उसका धारा 34 में चालान किया गया। कार को भी सीज कर दिया गया। मंगलवार को उसे मुचलके पर छोड़ा गया। वहीं कार की टक्कर से डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर नगर निगम ने चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें