फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 5.50 लाख से अधिक वादों का निस्तारणए जिला जज संजय कुमार मलिक ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

विज्ञापन
दीप जलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते जिला जज संजय कुमार मलिक
विज्ञापन
आगरा। दीवानी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज संजय कुमार मलिक ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। बैंक और पीएनजी काउंटर के साथ चालान कोर्ट में वादकारियों की सबसे अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन





लोक अदालत में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट-1, 2, 12 और 13 की कोर्ट में 2022 से 2025 तक में वाहनों के चालान का निस्तारण कराया गया। जिला जज संजय कुमार मलिक और अपर जिला जजों की अदालत में 838 वादों का निस्तारण हुआ। परिवार न्यायालय में 58, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय ने 71 वादों का निस्तारण कर पीड़ित पक्षों को 9.34 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति दिलाई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे), अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल कोर्ट व अन्य न्यायालयों में 8142, जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग- प्रथम, द्वितीय और स्थायी लोक अदालत में 17 और वर्चुअल न्यायालय में 1.45 लाख मामले आए। जिला मुख्यालय और तहसील स्तर पर 5.50 लाख से अधिक वादों का आपसी सुलह समझौते से निस्तारण किया गया।



गर्मी में हुए परेशान नहीं हुआ समाधान

थाना सैंया क्षेत्र के गांव रहलई निवासी रामवती ने बताया कि तीन साल पहले नाती की तबीयत खराब होने पर उनके पति महाराज सिंह ने सहकारी ग्राम विकास बैंक की सैंया शाखा से 1.50 लाख रुपये का लोन लिया था। दो दिन पहले उन्हें बैंक की तरफ से लोक अदालत का नोटिस मिला था। उन्हें आस थी कि लोन में कुछ रियायत मिल जाए, पर ऐसा नहीं हुआ। वह सुबह 9 बजे दीवानी पहुंच गईं। पूरे परिसर के चक्कर लगाने के बाद उन्हें बैंक का काउंटर नहीं मिला। वहीं फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव जाजऊ निवासी गणपत सिंह (68) ने बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले 1.40 लाख रुपये का ग्रामीण बैंक से लोन लिया था। तीन दिन पहले 3.50 लाख रुपये भरने का लोक अदालत का नोटिस आया। दोपहर में इधर-उधर दौड़ते रहे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन



बैंक कर्मचारियों ने अधिवक्ताओं पर लगाया आरोप
आगरा। लोक अदालत में बैंक ऑफ इंडिया कर्मियों और अधिवक्ताओं में वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) पर विवाद हो गया। घटना सुबह 11:30 बजे की है। कुछ अधिवक्ता एक वादकारी के साथ लोक अदालत में लगे बैंक ऑफ इंडिया के काउंटर पर पहुंचे थे। बैंक कर्मियों ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता ओटीएस पर विवाद करने लगे। विरोध पर उनके साथ मारपीट की। महिलाकर्मी वीडियो बनाने लगी तो उसके साथ भी अभद्रता की। इस दौरान काउंटर पर रखीं कुर्सियां भी टूट गईं। इस पर अन्य बैंकों के काउंटर बंद कराने का प्रयास किया गया। पुलिस ने कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत किया। दोनों पक्षों ने न्यायिक अधिकारियों ने सामने पक्ष रखा। थाना न्यू आगरा प्रभारी का कहना है कि अब तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें