फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ताजमहल पर पर्यटकों का सैलाब, 32 हजार से ज्यादा पहुंचे; सुबह से लगीं लंबी कतारें

Tue, 20 Oct 2026 08:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दशहरा की छुट्टियों में सोमवार को ताजमहल देखने के लिए 32 हजार से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचे। पूर्वी और पश्चिमी प्रवेश द्वारों पर सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं।

 
विज्ञापन
ताजमहल पर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा की छुट्टियों में आगरा के ताजमहल पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। सोमवार को 32,000 से अधिक देसी और विदेशी सैलानियों ने ताज का दीदार किया।
विज्ञापन


पूर्वी और पश्चिमी प्रवेश द्वारों पर सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ रही। टिकट काउंटर से मुख्य गेट तक लंबी कतारें देखी गईं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में ताज देखने का उत्साह था। स्कूली बच्चों के दल भी ताज का इतिहास और नक्काशी निहारते दिखे। सामान घर में सामान जमा करने में थोड़ी असुविधा हुई, पर पर्यटकों ने इस ऐतिहासिक पल का भरपूर आनंद लिया। 
विज्ञापन


ताज पर बच्चे को बंदर ने काटा
 बिहार से अपने माता-पिता के साथ सोमवार को ताजमहल पहुंचे सात वर्षीय मयंक को मस्जिद के पास एक बंदर ने हाथ में काट लिया। अचानक हुए हमले से बच्चा लहूलुहान हो गया। परिजन तुरंत बच्चे को ताजमहल के भीतर स्थित डिस्पेंसरी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने बच्चे को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया। वहीं पश्चिम बंगाल के एसके शाहिद की पश्चिमी पार्किंग के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार दिया गया। मैनपुरी की 17 वर्षीय छात्रा प्रियांशी ताजमहल के भीतर चक्कर आने से गिर पड़ी। एएसआई के कर्मचारी तुरंत परिसर की डिस्पेंसरी ले गए। डॉक्टर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें