फोटो 2 तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 118 शिकायतें, 18 का मौके पर निस्तारणशिकायतें सुनते हु
खेरागढ़। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 12 विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे। अधिकारियों ने अपनी जगह अधीनस्थों को भेज दिया। इससे नाराज एसडीएम ने सभी अधीनस्थों को बैठक से बाहर निकाल दिया। एसडीएम ने हाजिरी रजिस्टर मंगाकर गैरहाजिर अधिकारियों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। गैरहाजिर अधिकारियों में वन विभाग से पहुंचे वन दरोगा, जल निगम, सिंचाई, एबीएसए सैंया, अधिशासी अधिकारी (नगर पंचायत) खेरागढ़, विभागों से आए कर्मचारियों से अधिकारियों के नहीं आने की वजह पूछने पर कोई जवाब नहीं दे सके, जिस पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम नरेंद्र गंगवार ने सभी अधीनस्थों को दोबारा बैठक में शामिल नहीं होने की चेतावनी देते हुए सभागार से बाहर निकलवा दिया। वहीं एडीओ पंचायत सैंया, एडीओ पंचायत जगनेर, विद्युत विभाग से एसडीओ जगनेर, एडीओ समाज कल्याण सैंया, पशुपालन विभाग, डूडा तथा मत्स्य एवं चकबंदी विभाग के नामित अधिकारी भी अनुपस्थित रहे। एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित अधिकारियों की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजकर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।