फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परीक्षा केंद्र में नहीं घुस पाएगा बाहरी व्यक्ति

Thu, 15 Feb 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कहा कि नकल विहीन बोर्ड परीक्षाएं कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में मौजूद केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट,सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेटों को जरूरी दिशा-निर्देश दे रही थीं। उन्होंने कहा परीक्षाओं को सुचारु ढंग से करवाने के लिए सभी तैयारियों समय से पूरी कर ली जाएं। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक व अन्य सभी अधिकारी शासन द्वारा दिए गए सभी नियम निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर आदेशों का पालन करें। नकलविहीन परीक्षा संपन्न हो, परीक्षा केंद्रों का वातावरण भयमुक्त होना चाहिए। सीसीटीवी कैमरों, वॉयस रिकार्डिंग आदि के प्रभावी रूप से कार्य करने की जांच अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन की जाएं। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन यंत्रों आदि की व्यवस्था परीक्षा आरंभ होने से पूर्व हो जानी चाहिए। अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों का विशेष रूप से निरंतर सघन निरीक्षण किया जाएगा, सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। किसी भी स्थिति में परीक्षा अवधि में बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं देना है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा में लगे कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने कहा कि प्रश्नपत्र का लिफाफा खोलते समय परीक्षा कार्यक्रम संबंधित लिफाफे के ऊपर अंकित विवरण प्रश्नपत्र संकेतांक विषय एवं प्रश्नपत्र तथा परीक्षा तिथि एवं पाली का मिलान भली भांति करने के उपरांत ही लिफाफे का कवर कटवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें