फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी बन रहे खतरा, आठ निकले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बाहर से आने वाले लोग जिले के लिए लगातार खतरा बन रहे हैं। मुंबई, गुजरात सहित प्रदेश के अन्य इलाकों से आने वाले 8 लोग संक्रमित निकले हैं। विभाग ने इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री तलाशी जा रही है।
विज्ञापन

होली पर्व के मौकेेेेे पर बढ़ी संख्या में लोग जिले में आए है। विभाग के द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड के अलावा निजी वाहनों से आने वाले लोगों की जांच कराई गई। जांच में 8 लोग संक्रमित निकले इनमें से एक व्यक्ति गुजरात से तथा 3 व्यक्ति मुंबई से आए हैं। इसके अलावा 1 व्यक्ति बरेली, 1 व्यक्ति फर्रुखाबाद से तथा 1 व्यक्ति अलीगढ़ से जिले में अपने वाहन से आया था। जबकि दो व्यक्तियों की रेंडम जांच की गई थी। ये व्यक्ति शहर की गंगेशवर कॉलोनी, कल्यानपुर, पटियाली के जिनौल, बढौला, सिढ़पुरा के फतेहपुर इलाके में आए हुए हैं। पांच व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की हिस्ट्री विभाग ने तलाशना शुरू कर दिया है। ताकि उनकी जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें