फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी से आक्रोश

Tue, 22 Aug 2023 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी से आक्रोश
विज्ञापन


-सपा महिला सभा ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ अयोध्या के राजू दास द्वारा की गई टिप्पणी से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सपा महिला सभा की पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। राजू दास के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष ज्योती मैसी के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करके राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ अयोध्या के राजू दास द्वारा की गई टिप्पणी अमर्यादित और अशोभनीय है। एक पार्टी केे राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। लोकतंत्र में विरोध भी लोकतांत्रिक मूल्यों को मानते हुए ही करना चाहिए। ज्ञापन में मांग की है कि राजू दास के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई कराई जाए। सुमन दिवाकर, हेमा यादव, पुष्पा जाटव, रेखा यादव, बेगश्री, रक्षा राठौर, रवीलता, मीरा श्रीवास्तव, संगीता राजपूत मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें