अस्पताल के बाहर से कार हुई चोरी
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जागीर निवासी सुशील कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 19 अगस्त को वह पत्नी को लेकर शहर के कचहरी रोड स्थित एक अस्पताल में आए थे। कार को अस्पताल के बाहर खड़ा कर दिया था। जब वापस लौट कर आया तो देखा की कार वहां पर नहीं थी। काफी खोजबीन की लेकिन कार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद