शमसाबाद। कस्बे के पथवारी माता मंदिर की छत पर अवैध रूप से शौचालय का निर्माण कराये जाने से श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। राजपूत करणी सेना युवा मोर्चा ने शमसाबाद थाने में तहरीर देकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
राजपूत करणी सेना युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जसावत और जिलाध्यक्ष अनिल तोमर ने आरोप लगाया कि मंदिर के चढ़ावे के पैसे से शाैचालय का निर्माण कराया गया है। उन्होंने थाने में दी तहरीर में चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के अंदर इस निर्माण को ढहाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मामले में पथवारी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव कोड़ान का कहना है कि ट्रस्ट की ओर से शाैचालय का निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। संवाद