फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: बिजली कटौती से व्यापारियों में आक्रोश, रोस्टर का हिसाब भी गड़बड़

Sun, 11 Sep 2022 03:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

व्यापारियों का कहना है कि रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं दी जा रही है। लगातार कई घंटों की कटौती से भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मिरहची कस्बा सहित क्षेत्र में विद्युत समस्या को लेकर व्यापारियों में रोष है। व्यापारी बीते दिन विद्युत समस्या एवं कार्य में बरती जा रही लापरवाही की  शिकायत करने विद्युत निगम कार्यालय पर पहुंचे तो वहां विद्युत अधिकारी नदारद मिले। 

विज्ञापन


व्यापारियों द्वारा बताया गया कि कस्बा व क्षेत्र में रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं दी जा रही है। लगातार कई घंटों की कटौती से भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। दूसरी ओर जर्जर विद्युत तारों के आए दिन टूटने से बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी है। साथ ही कस्बा के बाजार में हाईटेंशन लाइन के नीचे जाल को नहीं लगाया है। व्यापारियों का कहना है कि विभाग द्वारा कस्बा के सभी व्यापारियों के कामर्शियल कनेक्शन किए गए हैं, जबकि विद्युत सप्लाई व्यापारियों को दिन में नहीं दी जाती है। कामर्शियल के नाम पर अधिक शुल्क व्यापारियों से वसूला जा रहा है।

 व्यापारियों द्वारा दूरभाष के माध्यम से अवर अभियंता से संपर्क साधा गया तो उन्होंने साइट पर होने की बात कही। व्यापारियों से सभी समस्याओं के बारे में बैठकर उनका निराकरण कराए जाने की बात कही है। इधर व्यापारियों द्वारा मोबाइल से अधिशासी अभियंता एटा को संपर्क साधा तो उनका स्विच ऑफ था। 
विज्ञापन


इस दौरान कस्बा के व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सर्राफ, प्रधान प्रतिनिधि मिरहची राजेश कुमार साहू उर्फ बॉबी, राजेंद्र प्रसाद, अमित कल्लू, छोटे राजपूत, बॉबी माहेश्वरी, अतुल कुमार सोनी, खिलाड़ीराम साहू, हरीश कुमार, शैलेंद्र, राजीव गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें