फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का एक मामला सामने आने के बाद समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जामा मस्जिद के इमाम ने एसडीएम व सीओ को ज्ञापन देकर संत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीते दो अप्रैल को दिल्ली के प्रेस क्लब में एक संत द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब के लिए कुछ बातें कहीं गईं थीं। इसको लेकर कस्बा के मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है। शुक्रवार को जामा मस्जिद के सदर मोहम्मद शकील और जामा मस्जिद के इमाम मौलाना खालिद रजा ने लोगों के साथ एसडीएम सुधीर कुमार व सीओ अमर बहादुर को प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

इसमें कहा है कि प्रेस क्लब में संत की ओर से पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ जो अपशब्द कहे गए हैं। उससे समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। अभद्र टिप्पणी करने वाले संत के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में मास्टर इशरत अली, अब्दुल अहद, पप्पी अंसारी, इमरान अंसारी, मोहम्मद अली, अहमद अली, तौसीफ खान, आरिफ अली, दानिश अली, अलाउद्दीन, नूर मोहम्मद, हाफिज आजाद, हाफिज उवैस खान, आसिफ रजा, सैफ रजा, अवीद रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें