फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरगर्दी: संक्रमितों को परोसा सड़ा खाना, दलिया में निकले कीड़े

Sun, 09 Aug 2020 10:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सेंटर प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है
विज्ञापन
दलिया में निकले कीड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कीठम स्थित लेवल वन श्रेणी के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती संक्रमितों को दिए गए दलिया में कीड़े (गिड़ार) निकले। बीमार करने वाले खाने का वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने सेंटर प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जैतपुर कला के नंदगवां गांव में चार अगस्त को 60 वर्षीय पुरुष की संक्रमित होने के बाद मौत हो गई थी। उनकी 18 वर्षीय और 22 वर्षीय पुत्रियों को बुखार आने पर टेस्ट कराए।

पांच अगस्त को रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कीठम स्थित एल-वन श्रेणी अस्पताल में भर्ती कर दिया। शनिवार सुबह संक्रमितों को पैक्ड दलिया दिया गया। इसमें कीड़े (गिड़ार) दिख रहे थे। इस भोजन का वीडियो वायरल कर दोनों बहनों ने संक्रमितों को अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं की पोल खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित बहनों ने यहां भर्ती मरीजों को समय से खाना नहीं मिलने और अस्पताल में गंदगी होने की बात भी कही। मरीजों के चाचा ने बताया कि दोनों भतीजी बहुत परेशान हैं। खाने में घटिया खाना मिल रहा है। उन्होंने बताया मेरे भाई की मृत्यु चार अगस्त को घर पर हुई थी। उनके पैर में सेप्टिक फैल गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के दूसरे दिन उनकी घर पर ही मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग टीम शव को ले गई। उन्होंने ही अंतिम संस्कार किया था।

52 मरीज हैं भर्ती
एचआईटीएम आइसोलेशन सेंटर पर 52 मरीज भर्ती हैं। यहां 450 बेड की क्षमता है। यहां सामान्य लक्षणों के संक्रमितों को रखा गया है।

स्पष्टीकरण तलब किया: डीएम
खाने में कीड़े मिलने का मामला संज्ञान में आने के बाद सेंटर प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। खाने की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा है। मरीजों को पैक्ड फूड उपलब्ध कराया जा रहा है। -प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें