फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ओटीएस के डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को मिलेगी छूट

Mon, 30 Jun 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम की एक मुश्त समाधान योजना के पंजीकृत डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को ब्याज में छूट लेते हुए बिल जमा करने का एक और मौका मिला है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने ओटीएस योजना में पंजीकरण करा लिया था, लेकिन तय समय में बकाया राशि जमा नहीं कर सके या फिर किश्त टूट गई। ऐसे उपभोक्ताओं को निगम ने एक और मौका दिया है। उपभोक्ताओं को 31 जुलाई तक मूल बिल राशि और ब्याज में मिलने वाली छूट का 10 प्रतिशत एक साथ जमा कर छूट का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा सूची जारी कर ऐसे उपभोक्ताओं से घर-घर संपर्क कर उन्हें निगम की स्कीम का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही कैंपों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें