मैनपुरी। विद्युत निगम द्वारा बकाया बिल वसूलने के लिए शुरू ओटीएस में 15.37 करोड़ रुपये वसूले गए। ये धनराशि 26956 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराने के बाद जमा की। हालांकि अब भी जिले के उपभोक्ताओं पर 1.90 अरब रुपये का बिल बकाया है। अब बकाया राशि को वसूलने के लिए एक अप्रैल से अभियान चलाया जाएगा।
एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में पंजीकरण कराने का बुधवार को आखिरी दिन है। अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक योजना के तहत 26957 उपभोक्ताओं ने तीन खंडों में पंजीकरण कराया। इन लोगों ने 15.27 करोड़ रुपये का बकाया बिल जमा किया।
इसके बाद भी निगम की बड़ी धनराशि उपभोक्ताओं पर बकाया है। इसमें 1.55 लाख घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं पर 141 करोड़ रुपये और 10126 निजी नलकूप विद्युत उपभोक्ताओ पर 49 करोड़ रुपये बकाया है। दोनों मिलाकर निगम की 190 करोड़ रुपये की बकाएदारी उपभोक्ताओं पर है। इसे वसूल करने के लिए एक अप्रैल से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।