फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत के चंद घंटो बाद वृद्धा ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। सात जन्मों तक साथ जीने-मरने की कसम तो अक्सर लोग खाते हैं, लेकिन उसको निभा कुछ ही लोग पाते हैं। शनिवार को करहल क्षेत्र के गांव नगला भानी जगन्नाथपुर में वृद्ध पति की मौत के कुछ देर बाद ही पत्नी ने दम तोड़ दिया। घर से दोनों की अर्थी साथ-साथ उठीं। एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला भानी जगन्नाथपुर निवासी मिलाप सिंह (85) और राजनश्री (80) की अंतिम यात्रा शनिवार की सुबह घर से एक साथ निकली तो लोग जमा हो गए। अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचने के बाद दोनों को एक ही चिता पर लिटाया गया और और अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के कुछ बुजुर्ग लोगों ने बताया कि करीब मिलाप सिंह करीब 60 वर्ष पूर्व राजनश्री से शादी कर गांव स्थित घर पर लाए थे। वृद्ध दंपती के बीच असीम प्रेम था। बच्चों की परवरिश से लेकर शादी आदि सभी काम किए। शुक्रवार को मिलाप सिंह की मौत हो गई। शाम होते-होते राजनश्री ने भी प्राण त्याग दिए। ग्रामीणों का कहना है कि दंपती ने मरते दम तक साथ-साथ रहने का वादा निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें