फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल स्वान ने 12 लोगों को काटा, अस्पताल में नहीं वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। कस्बा में एक पागल हो चुके कुत्ते के कारण दहशत फैल गई। स्वान ने 12 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। ये लोग अब एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) के लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें वैक्सीन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

कस्बा में पिछले कुछ दिनों से एक कुत्ता पागल हो गया है। इसने बृहस्पतिवार की सुबह कस्बा के मुहल्ला खिड़किया निवासी जयवीर सिंह की सात वर्षीय पुत्री अनन्या को घर के बाहर खेलते समय हमला करके लहूलुहान कर दिया। वहीं पास में ही रह रहे विमल कुमार की नौ वर्षीय पुत्री खुशी, भोले नगर निवासी 56 वर्षीय रामविलास आर्य, अनिल कुमर की 10 वर्षीय पुत्री प्रतिभा, सुनील गुप्ता की 15 वर्षीय पुत्री आकांक्षा गुप्ता पर हमला बोलकर घायल कर दिया। लोगों के अनुसार यह स्वान अब तक कस्बा में 12 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। जब लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं तो एआरवी नहीं है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा के लोगों ने पागल स्वान को पकड़वाए जाने और अस्पताल में एआरवी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी ने एआरवी न होने की जानकारी नहीं दी है। शीघ्र ही एआरवी उपलब्ध कराए जाएंगे।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें