अस्पताल परिसर में गोह देख मचा हड़कंप
बेवर (मैनपुरी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार की देर शाम कर्मचारियों को एक गोह नजर आई तो हड़कंप मच गया। वन विभाग को सूचना दी। कुछ देर बाद वहां पहुंची टीम ने गोह को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार की देर शाम एक एंबुलेंस पर तैनात कर्मी डॉट्स रूम की ओर जा रहा था। तभी कमरे से उसने गोह को निकलने हुए देखा। लोगों को आता देख गोह भागकर मैटरनिटी विंग में घुस गई। अस्पताल स्टाफ ने वन विभाग को सूचना दी। कुछ देर बाद वन विभाग के अधिकारी राजेश कुमार ने गोह को पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।