फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50वीं यूपी ऑर्थोकोन: रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट पर होगी लाइव वर्कशॉप, आगरा में जुटेंगे हड्डी रोग विशेषज्ञ

Wed, 18 Feb 2026 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में होने जा रही 50वीं यूपी ऑर्थोकोन में देश के मेडिकल कॉलेजों से लगभग 200 पीजी छात्र पेपर और पोस्टर प्रस्तुति देंगे। इस वर्कशॉप में रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट तथा कंधे की हड्डी के नए इम्प्लांट पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन
रोबोटिक सर्जरी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी की ओर से उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक्स एसोसिएशन (यूपीओए) की स्वर्ण जयंती 50वीं यूपी ऑर्थोकोन का आयोजन 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा। इस संबंध में फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजक अध्यक्ष डॉ. अरुण कपूर ने बताया कि तीन दिवसीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित देशभर से करीब 800 से 1000 अस्थि रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे। 20 फरवरी को रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट तथा कंधे की हड्डी के नए इम्प्लांट पर विशेष वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, सचिव डॉ. अमृत गोयल, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष अस्थि रोग विभाग ने बताया कि सम्मेलन में नई तकनीकों पर व्याख्यान और केस बेस्ड डिस्कशन होंगे। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अतुल अग्रवाल और सचिव डॉ. अनुपम गुप्ता ने इसे शहर के लिए गौरव का अवसर बताया। सम्मेलन संयोजक डॉ. अशोक विज और डॉ. संजय धवन ने बताया कि विशेषज्ञ अनुभव साझा करेंगे, जिसका उद्देश्य हड्डी रोग उपचार में नई तकनीकों से मार्गदर्शन देना है।

वैज्ञानिक चेयरमैन डॉ. बृजेश शर्मा और सह-सचिव डॉ. विवेक मित्तल ने बताया कि इसमें प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों से लगभग 200 पीजी छात्र पेपर और पोस्टर प्रस्तुति देंगे। इस दौरान यूपीओए के अध्यक्ष डॉ. पीयूष कुमार मिश्रा, प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. संतोष सिंह और सचिव डॉ. अमित जैसवाल, वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय प्रकाश, डॉ. रवि सबरवाल, डॉ. अनूप खरे, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. मुनेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें