फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंप के मुनीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के दिए आदेश

Fri, 02 Jun 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पेट्रोल पंप संचालक द्वारा लेखा-जोखा जांचते समय मुनीम द्वारा 2007737 रुपये के गबन का मामला सामने आया। इस मामले में कोर्ट ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।न्यौली शुगर फैक्ट्री के मुख्य महाप्रबंधक इसरार अहमद का मानपुर नगरिया में पेट्रोल पंप है। सुनील शंंकर निवासी रंगराजन कानून गाेयान बदायूं को पेट्रोल पंप के सभी लेन देन, खरीद फरोख्त एवं खर्चों के हिसाब किताब की जिम्मेदारी के लिए रखा गया। उनके द्वारा हिसाब किताब में हेराफेरी की जाने लगी। जब इसरार अहमद ने 27 जुलाई 2022 को हिसाब चेक किया तो इसका खुलासा हुआ। उन्होंने इस धन को वापस करने की मांग की तो उसके द्वारा गाली गलौज करते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उच्चाधिकारियों से शिकायत का भी कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद पीड़ित ने न्याय पाने के लिए कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें