फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद करें वर्ना ईसाई बन जाएंगे

Fri, 02 Jan 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर के ग्रामीणों ने सत्संगियों के साथ चले आ रहे विवादों से निपटने के लिए हिंदूवादी संगठनों से मदद की अपील की है। इस बाबत हुई पंचायत में यह भी कहा गया कि ये संगठन मदद को आगे न आए तो पूरा गांव ईसाई धर्म अपना लेगा।
विज्ञापन

बता दें, दयालबाग क्षेत्र में स्थित सिकंदरपुर और आसपास के गांवों के लोगों का दयालबाग सत्संग सभा के साथ पानी की पाइप लाइन के पीछे वर्ष 2009 से विवाद है। तब हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने चौधरी भूरी सिंह और सुखमल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को सिकंदरपुर में हुई पंचायत में इनकी रिहाई के लिए हिंदूवादी संगठनों से मदद मांगी गई। इसके अलावा सिकंदरपुर को नगर पंचायत दयालबाग या फिर नगर निगम आगरा की सीमा में शामिल करने और सत्संगियों के कब्जे वाली जमीन की जांच के लिए आयोग के गठन की मांग भी की गई।
पंचायत में इस मसले पर संघर्ष समिति बनाने पर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि लालगढ़ी, खासपुर और नगला तल्फी के लोगों को भी इसमें शामिल किया जाए। समय कम होने से पंचायत जल्द खत्म कर पुन: रविवार को बुलाई गई है। पंचायत में राम सिंह, शेर सिंह, मान सिंह, चंद्रपाल, तेज सिंह, पोप सिंह, राम प्रकाश, देवी सिंह, मुरारी लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
धर्मांतरण की धमकी
को बनाया हथियार
शहर में धर्मांतरण के मुद्दे पर हिंदूवादी संगठनों की सक्रियता से धर्मांतरण की धमकी भी अपनी बात मनवाने के हथियार की तरह इस्तेमाल होने लगी है। हालांकि इस पर इन संगठनों ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले धनगर समाज के एक नेता ने अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र न दिए जाने पर धर्मांतरण की धमकी दी थी। उसी तर्ज पर बृहस्पतिवार को सिकंदरपुर के लोगों ने ईसाई धर्म अपनाने और दूसरे गांववालों को भी इसके लिए प्रेरित करने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें