फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोधी सुरों के साथ अमन के सात रंग शुरू

Sat, 21 May 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आगाज - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
हरे भरे पालीवाल पार्क में नॉनवेज फूड फेस्टिवल के जरिए हरियाली से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने शुक्रवार शाम को शुरू हुए इंडो पाक फूड फेस्टिवल का विरोध किया। मार्निंग वॉक क्लबों, ईको क्लबों के सदस्यों ने शनिवार सुबह भी नारेबाजी कर विरोध जताया। उनका विरोध इस बात को लेकर है कि फेस्टिवल जीआईसी मैदान, कोठी मीना बाजार या फिर रामलीला मैदान में भी लगाया जा सकता है। नॉनवेज फूड की बू और खाना पकाने से पार्क में सैर करने आने वालों को दिक्कतें हो रही हैं। लखनऊ के अधिकारियों की पैरवी पर आगरा का प्रशासन इस फेस्टिवल के लिए पलक पांवड़े बिछाकर व्यवस्थाएं करने में जुट गया। 23 मई तक चलने वाले तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल अमन के सात रंग का शुभारंभ पालीवाल पार्क में डीएम पंकज कुमार, एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने किया। इस फेस्टिवल में भारत और पाकिस्तान के परिधान, फर्नीचर, मार्बल पच्चीकारी, पाकिस्तानी ओनेक्स स्टोन के उत्पाद उपलब्ध हैं। शाम को उद्घाटन के बाद महिलाएं इन उत्पादों को देखने और खरीदने पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें