फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरारीलाल स्कूल में अव्यवस्थाएं, भड़की छात्राएं

Sat, 21 May 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
स्‍कूूली छात्राएं - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
मुरारीलाल खत्री गर्ल्स इंटर कालेज में शुक्रवार को छात्राओं ने प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में पंखे नहीं चल रहे। बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है। पेयजल तक नहीं नसीब हो रहा है। पानी की टंकी जरूर है पर उस पर ढक्कन नहीं है। पानी इतना गंदा होता है कि उसको पीया नहीं जा सकता। कक्षाओं में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि फर्नीचर है नहीं, उन्हें जमीन पर बैठना पड़ता है। उन पर सफाई के लिए दबाव बनाया जाता है। स्कूल प्रशासन ने छात्राओं को शांत कराने की लाख कोशिश की, उनका गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या पद पर विवाद
शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षिका उर्मिला टुंडोलकर को प्रधानाचार्या का चार्ज दिया गया है। पूर्व प्रधानाचार्या पंकेंद्र कुमारी के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की जांच चल रही है। वहीं पंकेंद्र कुमारी को प्रबंधन का सपोर्ट है, वह प्रधानाचार्या का प्रभार नहीं छोड़ रही हैं। विद्यालय की अव्यवस्था के लिए दोनों ने एक-दूसरे को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें