कासगंज में पुरानी पेंशन सहित अन्या मांोगों को लेकर प्रदर्शन करते शिक्षक व कर्मी ।
कासगंज। अटेवा व नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम संगठन(एनएमओपीएस) के आह्वान पर शुक्रवार को बिजली के निजीकरण, एनपीएस और यूपीएस के विरोध में शिक्षकों और कर्मियों ने हुंकार भरी। अपनी मांगों के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।अटेवा जिला अध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि सरकार की एनपीएस व यूपीएस स्कीम शिक्षकों व कर्मियों को मंजूर नहीं है। पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए।।पेंशन के बिना शिक्षक कर्मचारियों का बुढापा कष्टमय हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर शिक्षक दिवस पर उपवास कार्यक्रम ,गांधी जयंती पर ट्विटर अभियान एवं 25 नवम्बर को दिल्ली में रैली का आयोजन किया जाएगा।इस दौरान लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्राथमिक शिक्षक संघ, ग्रामीण सफाई संघ ,रेलवे संघ, अमीन संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के श्रवण कुशवाहा, राधाप्यारी, सुमन, विनीता, सुनीता शाक्य, शालू वर्मा, मलिखान सिंह पाल, रतन प्रकाश, प्रमोद, उमेश दीक्षित, मनोज आदि मौजूद रहे।