आगरा। आगरा सेवा समिति ने फतेहाबाद रोड स्थित होटल में शुक्रवार को हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया। अध्यक्ष संजीव गोयल और सचिव केके अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।उत्सव में तंबोला, कपल गेम, अंताक्षरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सावन के गीतों पर महिलाओ ने नृत्य किया। इस मौके पर वंदना, लीना, कविता, रीता, अलका, रीना, पूनम, संगीता, अनुज , राजीव, अनिल, अप्पन, बीनू लाल, अनिल आदि उपस्थित रहे ।