फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फतेहाबाद रोड पर पार्किंग ठेके का विरोध, मंडलायुक्त से मिले विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम की ओर से फतेहाबाद रोड पर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत बनी सर्विस रोड पर पार्किंग का ठेका देने से क्षेत्रीय दुकानदारों और होटल मालिकों में आक्रोश है। समझौतों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए छावनी विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त से मुलाकात की।
विज्ञापन

विधायक डॉ. धर्मेश ने मंडलायुक्त को बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत दुकानों के आगे केवल वाहन खड़े करने की जगह छोड़ी गई थी। अब नगर निगम ने 6 से लेकर 30 वाहनों तक की क्षमता वाले स्थानों पर पार्किंग ठेका उठाकर वसूली शुरू कर दी है। व्यापारियों का कहना है कि 5-10 मिनट के लिए आने वाले ग्राहक पार्किंग शुल्क के डर से दुकानों पर नहीं आएंगे, जिससे उनका व्यापार ठप हो जाएगा।
डॉ. धर्मेश ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने सेवला जाट, खेरिया मोड़ और एमजी रोड सहित 20 स्थानों पर बिना बैरिकेडिंग या पार्किंग स्थल के ही कागजों में ठेके दे दिए हैं। ठेकेदार गुंडागर्दी के बल पर अवैध वसूली कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि नगर निगम अधिनियम 1959 की किस धारा के तहत यह वसूली हो रही है, इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडलायुक्त ने तत्काल नगर आयुक्त को फोन कर फतेहाबाद रोड पर पार्किंग शुल्क की वसूली पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा पार्षद दल के पूर्व नेता मोहन सिंह लोधी, राकेश कुमार चौहान, रामकुमार, संजय सिंह, क्रांति सिंह, नंदू, लव कुमार और प्रवीण कुमार सहित दो दर्जन व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें