फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंडी लाइसेंस नवीनीकरण की नई शर्तों का विरोध

विज्ञापन
मंडी समिति सचिव अजय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपते श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के अध्यक्ष मह
विज्ञापन
आगरा। कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से मंडी लाइसेंस नवीनीकरण के लिए दो गारंटर और शपथ पत्र अनिवार्य किए जाने से व्यापारियों में आक्रोश है। श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति ने इसे उत्पीड़न करार देते हुए शनिवार को मंडी सचिव अजय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा और इन नई शर्तों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल ने कहा कि दशकों से व्यापार कर रहे पुराने व्यापारियों से नवीनीकरण के समय गारंटर और शपथपत्र मांगना अनुचित है। यह व्यवस्था केवल नए लाइसेंस जारी करते समय ही होनी चाहिए। इसके अलावा, व्यापारियों ने मंडी परिसर की जर्जर दुकानों और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद हर साल पांच प्रतिशत किराया वृद्धि पर भी कड़ा एतराज जताया।
ज्ञापन में जीएसटी वसूली का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। व्यापारियों ने कहा कि मंडी समिति जीएसटी वसूल रही है लेकिन अपना जीएसटी नंबर उपलब्ध नहीं करा रही। इस कारण व्यापारी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के लाभ से वंचित होकर आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। समिति ने उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप कर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में महामंत्री शैलेंद्र अग्रवाल, श्रीनाथ बंसल, मयंक मंगल, अखिलेश गोयल, प्रमोद गुप्ता और पवन कुमार गोयल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें