फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन बॉक्स के स्थान पर ट्राली बैग दिए जाने का रेलवे कर्मियों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) ने गोरखपुर में चल रही महामंत्री कॉमरेड केएल गुप्ता की भूख हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। लाइन बॉक्स के स्थान पर ट्राली बैग दिए जाने का विरोध जताया गया।
विज्ञापन

शाखा सचिव प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि रेल प्रशासन द्वारा लोको पायलट और गार्ड के वर्षों से चले आ रहे लाइन बॉक्स की व्यवस्था को खत्म कर उसके स्थान पर ट्रॉली बैग दिया जा रहा है। इसके विरोध में महामंत्री केएल गुप्ता 31 अगस्त से गोरखपुर में भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं । उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे की सभी ब्रांचों द्वारा ट्रॉली बैग के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। रेल प्रशासन अपने रुख पर अड़ियल रहा तो वह कासगंज में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। रनिंग ब्रांच के संगठन मंत्री अविनाश कुमार ने कहा कि लाइन बॉक्स को खत्म किए जाने से लोको पायलट और गार्डों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं गार्ड द्वारा पूर्व में ही राशन सामग्री सहित व्यक्तिगत सामान के लिए बैग ढोना पड़ता है। सर्दियों के दिनों में अतिरिक्त कपड़े तथा बरसात के दिनों में रेनकोट और छाता आदि लेकर चलने पड़ते हैं। रनिंग स्टाफ द्वारा तनाव में ट्रेन संचालन किए जाने के कारण रेल यातायात एवं यात्रियों की सुरक्षा पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका है। उन्होंने आदेश को वापस लिए जाने की मांग की। इस दौरान शाखा अध्यक्ष राकेश कुमार, उपाध्यक्ष दानिश अहमद, मुनील कुमार, वरुण, रूपेश कुमार, लोकेश कुमार, विजेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, हनुमान उपाध्याय, बच्चू सिंह मीणा, विष्णु, विवेकानंद, जितेंद्र कुमार, हरिओम शर्मा, पप्पू लाल, मक्खन लाल, जीतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें