फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चार हजार छात्र-छात्राओं के आवेदन में संशोधन का मिला मौका

Fri, 25 Oct 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आवेदन में त्रुटि वाले चार हजार छात्र-छात्राओं को परिषद ने राहत दी है। प्रधानाचार्यों को आवेदन में संशोधन का समय दिया गया है। 12 नवंबर तक प्रधानाचार्य संशोधन का कार्य ऑनलाइन और ऑफ लाइन कर सकेंगे। संशोधन की कार्रवाई शुक्रवार से शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले जिले के चार हजार छात्र-छात्राओं के आवेदनों में गलतियां थीं। पूर्व में एक दिन का संशोधन का मौका मिला था तब वेबसाइट नहीं चलने से संशोधन नहीं किया जा सका। जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को दी थी। इसके बाद परिषद ने 25 अक्तूबर से 12 नवंबर तक विभाग की वेबसाइट को संशोधन के लिए खोल दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि छह तरह के संशोधन करवाए जा सकेंगे। विद्यार्थी के नाम, पिता या माता के नाम की वर्तनी में त्रुटि होने पर पर उसे सुधारा जा सकेगा। इसके अलावा विषय या वर्ग में, जेंडर में, जाति में, फोटो और कक्षा- 11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक में त्रुटि होने पर संशोधन किया जा सकेगा।
विज्ञापन



ऑफलाइन संशोधन की भी है व्यवस्था
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कि यदि बच्चे के जन्मतिथि, नाम, पिता या माता के पूर्ण नाम में संशोधन करवाना है तो ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए छात्र का प्रवेश आवेदन पत्र, एसआर रजिस्टर की प्रमाणित प्रति, उपस्थिति पंजिका की प्रमाणित प्रति, पहचान पत्र, पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपि, हलफनामा, टीसी और प्रधानाचार्य से प्रतिहस्ताक्षरित आवेदन डीआईओएस कार्यालय में 15 नवंबर तक जमा करवाने होंगे। यह प्रक्रिया प्रधानाचार्य के जरिए होगी। उसके बाद संशोधन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें