फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 30 अप्रैल तक पॉलिटेक्निक प्रवेश का मौका, हेल्प सेंटर शुरू, संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी, शुल्क में श्रेणीवार छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जनपद के राजकीय, अनुदानित और निजी क्षेत्र के पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक-2026 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. एसएच अब्बास ने बताया कि www.jeecup.admissions.in पर 30 अप्रैल 2026 तक छात्र आवेदन कर सकते हैं। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 200 रुपये है। प्रत्येक अभ्यर्थी अधिकतम तीन समूहों में आवेदन कर सकता है।

जनपद में तीन हेल्प सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां आवेदन प्रक्रिया में सहायता दी जा रही है। इनमें राजकीय चमड़ा संस्थान, नुनीहाई, राजकीय पॉलिटेक्निक मनकेंडा और राजा बलवंत सिंह पॉलिटेक्निक, बिचपुरी आगरा शामिल हैं। इन केंद्रों पर छात्र ऑनलाइन आवेदन भरने में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. अब्बास ने अपील की है कि इस महत्वपूर्ण सूचना को अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें