फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑपरेशन सिंदूरः अग्निशमन विभाग ने की मॉक ड्रिल

Thu, 08 May 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आग की घटनाओं में वृद्धि और ऑपरेशन सिंदूर को देखते हुए शासन के आदेश पर बृहस्पतिवार को अग्निशमन विभाग ने शहर में कई जगह मॉक ड्रिल किया। जिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर जनता के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को आग बुझाने आदि के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर ऑपरेशन सिंदूर के दृष्टिगत अग्निशमन वाहनों एवं उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने के लिए निर्देशित किया गया। फायर कर्मियों को 24 घंटे तैयार हालत में रहने के लिए निर्देशित किया गया। यदुनाथ सिंह मुख्य अग्निशमन अधिकारी मैनपुरी के निर्देशन में जनपद के स्कूलों, अस्पतालों और विभिन्न संस्थानों में मॉक ड्रिल हुई। फायर स्टेशन सदर पर अग्निशमन वाहनों और उपकरणों का टेस्ट किया गया। कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जनपद में जल स्रोतों को देखा गया। जिला अस्पताल में सीएमएस की उपस्थिति में करीब एक घंटे तक मॉक ड्रिल चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें