फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑपरेशन सिंदूरः हाई अलर्ट पर जिला, बढ़ाई गई सुरक्षा

Thu, 08 May 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद के हालात और खबरों को देखते हुए जिला पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसपी और डीएम जिले की हर छोटी-छोटी गतिविधि पर निगाह रख रहे हैं। शासन से लगातार वार्ता जारी है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के ब्लड बैंक को भी अलर्ट पर रखा गया है। लोगों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक रक्तदान करें, ताकि कोई अप्रिय घटना होने पर रक्त का उपचार के दौरान इस्तेमाल किया जा सके। इसके अलावा एसपी और डीएम जनता से संवाद करते हुए लगातार जागरूक कर रहे हैं कि वह किसी भी प्रकार से तनावपूर्ण स्थिति न पैदा करें। बल्कि शासन और सरकार की ओर से आ रहे आधिकारिक वक्तव्यों पर ही ध्यान दें। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी कुछ भी अराजकतापूर्ण संदेश न भेजें। ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, पुलिस जनता के बीच भी मॉक ड्रिल भी कराने की तैयारी कर रही है। रिटायर्ड सैनिकों से भी लगातार वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें