फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करहल में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से महिला की मौत

Thu, 08 May 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के घिरोर मार्ग पर मानिकपुर के पास बृहस्पतिवार शाम एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी महिला को रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डंपर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। नेमा देवी कठेरिया, जो किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला खुमायू की रहने वाली थीं। वह बुधवार को मानिकपुर गांव में अपने रिश्तेदार लक्ष्मीनारायण उर्फ सेट के घर आई थीं। बृहस्पतिवार शाम को दवा लेने के लिए घर से निकलीं थीं। सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी घिरोर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें रौंद दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। दर्दनाक हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव भी पहुंचे और उन्होंने मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाया। करहल इंस्पेक्टर बताया कि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें