फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑपरेशन जागृति दिलाएगा महिलाओं को अधिकार

Mon, 01 Jan 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन जागृति दिलाएगा महिलाओं को अधिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेवर/कुसमरा। सोमवार को कस्बा में आयोजित ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम में महिलाओं को कानूनी अधिकार आदि के बारे में जानकारी दी गई। चौकी प्रभारी मोहन प्रसाद शर्मा ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को मोहरा बनाकर लोग झूठे मुकदमे दर्ज करा देते हैं। जबकि मामले पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, नाली विवाद आदि के होते हैं। ऐसे में परिवारों में दुश्मनी बढ़ती है और साधारण अपराध गंभीर महिला अपराध में परिवर्तित हो जाता है। महिलाएं जागरुक हो रहीं हैं। अब इस कुप्रथा का विरोध करें, न तो खुद झूठे मामले दर्ज कराएं न हीं किसी के बहकावे में आकर इसका हिस्सा बनें। यदि महिलाओं के साथ कुछ गलत हुआ है तो पुलिस उनका साथ देगी और अपराधी को सजा भी दिलाएगी। इसलिए सच का साथ दें और झूठ को पनपने से रोकें। साइबर अपराध आदि के बारे में भी जागरूक किया। भोगांव, किशनी, करहल, बरनाहल, कुरावली, बेवर आदि थाना क्षेत्र में भी ऑपरेशन जागृति के तहत कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें