फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुला तो पुलिस ने दिखाई सख्ती

विज्ञापन
कोसीकलां में वाहन चैकिंग करते हुए सीओ, इंस्पेक्टर।संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां। लॉकडाउन के दौरान साप्ताहिक बंदी के दिन शुक्रवार सुबह बाजार खुला दिखाई दिया तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस डंडा लेकर बाजार में निकली तो दुकानों के शटर गिरने शुरू हो गए। कई जगह पुलिस ने डंडा भी चलाया। बंदी का उल्लंघन कर रहे छह दुकानदारों को पुलिस थाने ले गई। हालांकि बाद में सख्त कार्रवाई की हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी होने से शुक्रवार को बाजार बंद था, लेकिन दुकानदार दुकानों के बाहर खड़े होकर सामान बेच रहे थे। लोग घरों से बाहर निकल कर बाजार के सैर सपाटे पर निकल गए। बाजार खुलने की सूचना पुलिस को लगी तो इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह, चौकी प्रभारी मनिंदर सिंह बाजार में पहुंच गए और दुकानें बंद कराईं। इसके बाद दुकानों के शटर गिरने लगे। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। इंस्पेक्टर ने दोबारा दुकान खुली मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसडीएम हनुमान प्रसाद, सीओ जगदीश कालीरमन ने दुकानें बंद कराने के बाद शहर के मुख्य बाजारों में पैदल मार्च किया। लोगों को दुकान न खोलने की हिदायत दी। दुकान खुली मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं सड़कों पर फर्राटा भर रहे करीब 17 वाहनों के चालान कर 15 हजार का शमन शुल्क वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें