फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुलमोहर एन्क्लेव पार्क में बनेगा ओपन जिम, लगेंगे झूले

विज्ञापन
पार्क का निरीक्षण करते निगम अ​धिकारी
विज्ञापन
आगरा। शहीद नगर वार्ड स्थित गुलमोहर एन्क्लेव पार्क को नगर निगम आधुनिक सुविधाओं से लैस करेगा। यहां करीब दस लाख रुपये की लागत से ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के लिए कई तरह के झूले लगाए जाएंगे। निगम ने इसका काम भी शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद दीपक वर्मा ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के पास एक प्रस्ताव भेजा था। नगर आयुक्त ने उसे मंजूरी देते हुए बाउंड्रीवॉल, ओपन जिम, बच्चों के झूले, फुटपाथ, बैठने की व्यवस्था और ग्रीन जोन का विकास करने के काम के लिए निर्माण विभाग को निर्देश दे दिए। अधिशासी अभियंता दीपांकर सिंह ने बताया कि पार्क के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। तय समयावधि में सभी निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूरे करा दिए जाएंगे, ताकि स्थानीय निवासी जल्द ही इसका लाभ उठा सकें। नगर आयुक्त ने कहा कि जल्द ही शहर के अन्य पार्कों में भी कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी ताकि लोग उनका लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें