फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर मरीजों की ही एंटीजन कार्ड से कराई जाएगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में सामान्य लोगों की जांच के लिए अब एंटीजन कार्ड का प्रयोग नहीं किया जाएगा। एंटीजन किट की आपूर्ति बाधित होने से स्वास्थ्य विभाग ने लैब की जांच को बढ़ा दिया है। शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे 27 लोगों की एंटीजन जांच नहीं की गई। उनके नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। वहीं इमरजेंसी में तैनात ईएमओ को सीएमएस ने निर्देश दिए हैं कि गंभीर मरीज की जांच एंटीजन कार्ड से कराई जाए।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर से एंटीजन कार्ड की आपूर्ति बाधित होने और पड़ोसी जनपदों में एंटीजन किट की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने शनिवार को जांच कार्य देख रहे प्रभारियों को निर्देश दिए कि एंटीजन कार्ड का प्रयोग विशेष परिस्थिति में ही किया जाए। जांच टीमों को निर्देश दिए कि जो लोग चलकर अस्पताल पहुंच रहे हैं उनकी कोरोना जांच के लिए एंटीजन कार्ड का प्रयोग न किया जाए। गंभीर स्थिति में ही एंटीजन कार्ड का प्रयोग किया जाए, जिससे जिले में एंटीजन कार्ड की विशेष परिस्थितियों में कमी न पड़ सके। शनिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे 27 मरीजों के परिजनों ने एंटीजन जांच की मांग की, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उनके नमूने लेकर लैब को भिजवा दिए।
-------
फिलहाल एंटीजन कार्ड की कमी नहीं है, लेकिन भविष्य की स्थिति को देखते हुए गंभीर मरीजों की ही एंजीटन कार्ड से जांच कराने को कहा गया है। सामान्य मरीजों के नमूने लेकर लैब से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें