फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकृत प्रत्याशी ही वाहन पर लगा सकेंगे सपा का झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला पंचायत चुनाव को लेकर सपा गंभीर है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सपा के अधिकृत प्रत्याशी ही प्रचार वाहन पर सपा का झंडा लगा सकेंगे। पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ अनाधिकृत रूप से झंडा लगाकर प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सपा ने अधिकृत प्रत्याशियों के लिए अधिकार पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत के 30 वार्डों में सपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। आधा दर्जन से अधिक वार्डों में सपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं। यह लोग अपने प्रचार वाहनों पर सपा का झंडा और पोस्टर बैनर पर पार्टी के नेताओं के फोटो छपवाकर प्रचार कर रहे हैं। इससे वार्ड के मतदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति बन रही है।
पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की शिकायत पर पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी ने निर्णय लिया है जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी ही प्रचार वाहन पर सपा का झंडा लगा सकेंगे। अनाधिकृत रूप से झंडा लगाकर प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशियों को सपा का झंडा लगाकर प्रचार करने का अधिकार पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत के सभी 30 वार्ड में अधिकृत प्रत्याशी उतारे हैं। कुछ वार्डों में अनाधिकृत लोगों द्वारा प्रचार वाहनों पर सपा का झंडा और पोस्टर बैनर पर पार्टी के नेताओं के फोटो छपवाकर प्रचार करने की शिकायत मिली है। ऐसे लोगों को चेतावनी देने के साथ ही अधिकृत प्रत्याशियों को अधिकार पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें