फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एफआईआर के बाद नाम और स्थान बदलकर खोल ली पैथोलॉजी

Sun, 19 Mar 2023 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे में पैथोलॉजी लैब के संचालक पर एफआईआर दर्ज कराई गई। अब उसने पैथोलॉजी का नाम व स्थान बदलकर पैथोलॉजी खोल ली है। इस तरह प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की की आंखों में धूल झोंकी जा रही है।
विज्ञापन


अगस्त 2022 में डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने जैथरा में बिना वैध डिग्री वाले तीन डाक्टरों तथा गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज के सामने कृष्णा पैथोलॉजी के संचालक के विरुद्ध इंडियन मेडिकल काउंसलिंग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कराया था। विभाग की ही सह पर इस पैथोलॉजिस्ट ने जैथरा-दरियावगंज मार्ग पर पैथोलॉजी के नाम से दुकान खोल ली है। इस नई दुकान पर अभी कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है। कभी कृष्णा पैथोलॉजी तो कभी रामा पैथोलॉजी के नाम से जांच रिपोर्ट मरीजों को दी जा रही है।

अपंजीकृत कृष्णा पैथोलॉजी की लिखित शिकायत राजन सिंह निवासी तिगरा भमोरा ने जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई है। इसके बावजूद भी अब तक विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा इस शिकायत पर ध्यान नहीं दिया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि ऐसा किया गया है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें