एटा। शनिवार से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। जहां पहले दिन 1634 में 700 परीक्षक ही मूल्यांकन में पहुंचे। 13401 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन शुरू होने से पूर्व परीक्षकों को वीडियो दिखाकर उन्हें प्रशिक्षित किया गया।
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। जहां दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट व तीन पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। शनिवार को मूल्यांकन शुरू होने से पूर्व परीक्षकों को प्रत्येक केंद्र पर शिक्षा परिषद से आए वीडियो द्वारा एक घंटे तक प्रशिक्षण दिया गया। समझाया गया कि मूल्यांकन कैसे करना है।
इसके बाद मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ। पहले दिन मूल्यांकन के दौरान 934 परीक्षक नदारद रहे। इस दौरान डीआईओएस ने केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं पहले दिन इंटर की 2329 व हाईस्कूल की 11072 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया मूल्यांकन का पांच केंद्रों पर चल रहा है। शिक्षा परिषद से जो निर्देश मिले हैं। उसी के अनुसार मूल्यांकन का कार्य किया ज रहा है।